Search
Close this search box.

शराब व्यवसायी के साथ लूट की घटना का हुआ अनावरण, लूट के माल तथा अवैध असलहे सहित चार गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शराब व्यवसायी के साथ लूट की घटना का हुआ अनावरण

लूट के माल तथा अवैध असलहे सहित चार गिरफ्तार

रायबरेली।

बीती 01 दिसम्बर की रात शराब व्यवसायी साथ हुई लूट के मामले में पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह के निर्देशन में स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली अंतर्गत अमर नगर निवासी राजकुमार जायसवाल पुत्र रामभरोसे के साथ कुछ बदमाशों द्वारा कनपटी पर असलहा लगाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के अगले दिन पीड़ित राजकुमार जायसवाल ने थाना गुरुबक्शगंज पर लिखित तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। घटना की तहरीर मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सक्रियता से घटना की जांच शुरू कर दी और 24 घंटे के भीतर ही घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों राकेश पुत्र गंगा निवासी ग्राम सुल्तानपुर जाला थाना लालगंज जनपद रायबरेली, विकास पुत्र रामदेव निवासी ग्राम बैसखा मजरे सोंडासी थाना डलमऊ जनपद रायबरेली, गौरव उर्फ गोलू पुत्र राजकिशोर निवासी ठकुराइन खेड़ा पो० शगुनी थाना खीरों जनपद रायबरेली, शिवा पुत्र बचौले निवासी ग्राम जैनापुर थाना खीरों जनपद रायबरेली को लूट के रुपये व अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के डोमापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

घटना का अनावरण करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि राकेश कुमार जो शराब व्यवसायी राजकुमार जायसवाल के मधुकरपुर देशी शराब के ठेके पर 7-8 साल से सेल्समैन का काम करता था। जिस पर बैंक का काफी लोन बकाया था। रुपयों की लालच में आकर इस घटना को योजना बद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। राकेश कुमार को पता था कि 4-5 दिन बाद पाँचो ठेकों से क्रमशः देशी शराब ठेका नरपतगंज, रेल कोच फैक्ट्री, शेखवापुर, मधुकरपुर व बीयर की दुकान मधुकरपुर से शराब व बीयर की बिक्री का पैसा इकठ्ठा कर ले जाते हैं। बैंक का लोन चुकाने के लिये राकेश ने अपने साथियो के साथ योजना बनायी इसी योजना के तहत बीती 01 दिसम्बर 2024 को शाम के समय अपनी मोटरसाईकिल स्पलेण्डर से पीछा करके अंधेरा हो जाने पर ग्राम सोइठा थाना गुरूबक्शगंज रायबरेली-लालगंज हाईवे पर शराब व्यवसायी राजकुमार जायसवाल की मोटरसाईकिल के आगे अपनी मोटरसाईकिल ओवरटेक करके रोक लिया और मैनेजर की कनपटी पर तमंचा लगाकर बैग पर झपट्टा मारकर बैग छीन कर वह लोग भाग गये थे। लूट के इन्हीं पैसों से नई पल्सर मोटरसाईकिल भी खरीदी।

गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त घटना का सफल अनावरण/खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक ने बीस हजार रुपये से पुरस्कृत किया।

Leave a Comment

और पढ़ें