Search
Close this search box.

ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह का मनाया गया जन्मदिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह का मनाया गया जन्मदिन

 

शिवगढ़, रायबरेली।

नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत रिद्धि मेडिकल स्टोर पर केक काटकर ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह का जन्मदिन मनाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट रिद्धि मेडिकल स्टोर निकट ब्लॉक प्रमुख का जन्मदिन दो कन्याओं रिद्धि और प्राची द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। रिद्धि मेडिकल स्टोर के मलिक राहुल शर्मा ने बताया ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के अनगिनत गुणों, सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं। यदि शिवगढ़ क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति पर कोई भी आपत्ति विपत्ति आती है तो जैसे ही कुंवर सिंह को जानकारी मिलती है वह समय निकालकर उस पीड़ित के दरवाजे पहुंचकर हर संभव मदद के लिए अपने हाथ आगे कर देते हैं। आज हम सभी लोग कुंवर सिंह का जन्मदिन बड़े ही हर्ष और उल्लास के पूर्वक मना रहे हैं हम सभी प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि कुंवर सिंह हमेशा स्वस्थ रहें और उनका जीवन लंबा हो जिससे उनकी छत्रछाया सदा हम शिवगढ़ वासियों पर सदैव बनी रहे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सी पी पांडेय, गौरव शर्मा, देशराज रामबक्स गौतम, मोनू पांडेय, भोला कश्यप, राजू सोनी, आयुष मिश्रा, विजय सोनी सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कपिल गुप्ता की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें