Search
Close this search box.

भुलई की गुहार, प्रशासन बताए लिस्ट में कैसे छूटा मेरा नाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भुलई की गुहार, प्रशासन बताए लिस्ट में कैसे छूटा मेरा नाम

सिंचाई विभाग के पत्र भी खोल रहा राज, सुंदरी में था पीड़ित का घर

 

सोनभद्र।

दुद्धी तहसील के कनहर बांध के जलाशय में घर जलमग्न होने के बाद भी सुंदरी निवासी भुलई ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सवाल उठाया है कि जब मुझे 1982 में जमीन का मुआवजा भी मिला और अन्य ग्रामीणों की तरह डूब से पहले हम भी सुंदरी गांव में रहते रहे तो मेरा नाम लिस्ट में आखिर क्यों नहीं है? मेरे पास आधार कार्ड के साथ पास बुक सब कुछ सुंदरी गांव के नाम है तो फिर हम बेगाने कैसे हो गए? पीड़ित शनिवार को तहसील दिवस में डी एम के आने की सूचना पर दूधी तहसील आया लेकिन यहां आकर पता चला कि डी एम नही आए हैं तो निराश हो घर लौट गया। पत्नी की मौत के बाद उसके क्रिया कर्म के लिए गांव की तरफ टकटकी लगाए भुलई भुइया का कहना है कि 14 मार्च 2023 को सिंचाई विभाग का पत्र भी मेरे घर पर आया था। इससे राजस्व विभाग को सोचना चाहिए कि मै और मेरा घर सुंदरी में था। पीड़ित ने बताया कि अभी बैरखंड में ठिकाना अस्थाई रूप से बनाया हूं, लेकिन हमे हमारा हक चाहिए। अन्यथा मेरा परिवार तीन बेटे, बहू, नाती पोता का जीवन अंधकार मय हो जाएगा। आखिर घर जमीन के बदले मेरे परिवार को फुट पाथ पर लाने वाले के खिलाफ क्या कार्यवाही होगी और मुझे न्याय कब मिलेगा? मामले को लेकर दुद्धी एस डी एम निखिल यादव से फोन से संपर्क करने पर उन्होंने फोन नही उठाया।

बी एन यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool