Search
Close this search box.

सीएचसी में टी बी रोगियों को पोषण किट का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएचसी में टी बी रोगियों को पोषण किट का वितरण

 

नसीराबाद, रायबरेली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नसीराबाद में नगर पंचायत अध्यक्ष मो. अली (फाकिर) के द्वारा भारत टीबी अभियान के तहत टीबी रोगियों में पोषण किट का वितरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद में आयोजित हुए कार्यक्रम में टीबी रोगियों को जागरूक करते हुए टीबी संक्रमण से बचाव एवं देखभाल के उपाय बताए गए। इस अभियान के तहत टीबी के मिसिंग रोगियों की तलाश की जाएगी और उनका उपचार किया जाएगा तथा लोगों को टीबी के संक्रमण से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। सात दिसंबर से आरंभ हुए 100 दिवसीय टीबी रोगी ख़ोज अभियान 24 मार्च 2025 तक चलेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद के अधीक्षक डॉक्टर आशीष कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के संक्रमण को कम करना है। भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में मो. नासिर समाज सेवी, शैलेश सिंह, ज्योत्सना, शैलेन्द्र सहित अस्पताल का स्टॉफ मौजूद रहा।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें