अमेठी सांसद ने अग्नि पीड़ितों हेतु भेजी राहत सामग्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेठी सांसद ने अग्नि पीड़ितों हेतु भेजी राहत सामग्री

 

नसीराबाद, रायबरेली। 

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अग्नि पीड़ितों हेतु राहत सामग्री भेज कर उनके घाव पर मरहम लगाने का कार्य किया। ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह विकास खण्ड छतोह की बाजार हनुमान गढ़ी कुटिया मजरे संडहा में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। आग लगने से छोटे दुकानदारों की आय का स्रोत समाप्त हो जाने से उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई थी। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता राम तीरथ पासी की सूचना पर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पूर्व पीसीसी सदस्य और कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रजवाड़ी प्रसाद पासी को राहत सामग्री के साथ मौके पर भेजकर निसार अहमद, राज कुमार कोरी, दिलीप वर्मा तथा राम मिलन आदि अग्नि पीड़ितों को दैनिक उपयोग के बर्तन, बिस्तर और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णुकांत मिश्र, सत्य देव पासी, राम तीरथ पासी, यार मोहम्मद प्रधान आदि मौजूद रहे। अग्निपीड़ितों और उपस्थित जनसमुदाय ने इस पुनीत कार्य के लिए सांसद किशोरी लाल शर्मा और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें