
जेल में निरुद्ध बंदियों के मध्य संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


रायबरेली।
जिला कारागार रायबरेली में जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह एवं जेलर हिमांशु रौतेला द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों के मध्य संगीत प्रतियोगिता का आयोजन रायबरेली जेल आईडल के नाम से आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में जेल के संगीत प्रेमी इच्छुक बंदियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने बताया कि कारागार की नकारात्मक मानसिकता को समाप्त करने के लिए एवं स्वस्थ मनोरंजन हेतु ऐसे कार्यक्रम का आयोजन लगातार कराया जाएगा।
Author: Vikas Srivastava










