भदोही की खुशी को हराकर सोनभद्र की अनीता ने मारी बाजी
नौवीं मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया था प्रतिभाग

बी एन यादव
सोनभद्र।
विन्ध्याचल मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती और दौड़ प्रतियोगिता में सोनभद्र से प्रतिभाग करने वाले छात्र व छात्राओं को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इससे बेसिक शिक्षा परिवार में खुशी की लहर है।
नौवीं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सोनभद्र जिले से भाग लेने वाली बभनी कम्पोजिट विद्यालय की अनीता ने सोनभद्र का मान बढ़ाया। 40-45 किग्रा भार वर्ग में अनीता ने सोनभद्र जिले से प्रतिभाग किया था।अनीता ने भदोही की खुशी को हराकर राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। अनीता कम्पोजिट विद्यालय बभनी में कक्षा 8 की छात्रा है। कोच प्रवीण सिंह व सहायक कोच शकीर अख़्तर ने बताया कि मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग के 50 मीटर की दौड़ में बभनी विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय सालेनाग की ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व 100 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच में भदोही की खुशी को हराकर अनीता ने गोल्ड जीता है। अब छात्राएं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।









