महाकुंभ 2025 के लिए दो मंत्रियों ने कर्नाटक राज्यपाल को किया आमंत्रित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाकुंभ 2025 के लिए दो मंत्रियों ने कर्नाटक राज्यपाल को किया आमंत्रित

 

पवन श्रीवास्तव 

लखनऊ।

प्रयागराज में आयोजित होने वाले आगामी महाकुंभ 2025 के निमंत्रण कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप आज बेंगलुरु पहुंचे। उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को महाकुंभ 2025 में सहभागिता का औपचारिक निमंत्रण उनके प्रतिनिधियों को दिया। मंत्रीद्वय ने राज्यपाल को महाकुंभ 2025 की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक अद्वितीय अवसर भी है। कल 14 दिसंबर 2024 को दोनों मंत्री कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, बेंगलुरु में आयोजित होने वाले रोड शो और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी प्रतिभाग लेंगे, जहां महाकुंभ 2025 की तैयारियों और प्रयागराज की सांस्कृतिक धरोहर को प्रचारित किया जाएगा।

महाकुंभ 2025 के लिए यह निमंत्रण कार्यक्रम योगी सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिससे देश-विदेश के लोगों को इस भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। सरकार का यह प्रयास महाकुंभ को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के साथ-साथ प्रयागराज की ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें