पूर्व विधायक का पुत्र दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार
बी एन यादव

सोनभद्र।
दुद्धी विधानसभा के पूर्व विधायक हरिराम चेरो के पुत्र को दुष्कर्म करने सहित जान से मारने की धमकी देने जैसे मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता ने बीते महीने कोतवाली दुद्धी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराकर बताया कि मंगलम चेरो पुत्र हरिराम चेरो निवासी गड़दरवा थाना हाथीनाला ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म करने के साथ ही मुझे मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी भी दिया है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पिछले नवंबर महीने में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को रजखड़ गांव से मंगलम चेरों को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल मनोज कुमार सिंह, हे.का. अमरनाथ यादव, का. अनुराग मौजूद रहे।









