महज एक दिन में ही अंधे हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महज एक दिन में ही अंधे हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा

कुठला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस को सफलता हाथ लगी है। कुठला पुलिस द्वारा एक दिन में ही अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा किया है।

घटना के संदर्भ में बताया गया कि बीती 20 दिसंबर 2024 को ग्राम जटवारा में एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना प्राप्त होने पर कुठला पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ पर मृत व्यक्ति कमलेश शर्मा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके पश्चात कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के द्वारा अपनी टीम के साथ संदेहियों से पूंछतांछ की गई। पूंछतांछ के दौरान संदेही बिट्टू उर्फ बबलू ने बताया कि दिनांक 19 दिसंबर 24 को रात 8 बजे लाला उर्फ कमलेश शर्मा से आरोपी बिट्टू उर्फ बबलू भूमिया का झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर जब रात्रि करीब 11 बजे मृतक शिव मंदिर के चबूतरा पर बैठा था तब आरोपी डण्डा लेकर चबूतरे पर गया और मृतक लगातार डण्डे से प्रहार करके मार डाला और खून लगा डण्डा व घटना वक्त पहने हुये कपड़े अपने घर में छुपाकर रख दिया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि ग्राम जटवारा स्थित घटनास्थल बीच बस्ती में होने के कारण यह अंधा हत्याकाण्ड पुलिस के लिए चुनौती था जो पुलिस ने बड़ी ही सूझ-बूझ से सुलझा लिया है। आरोपी पेशे से पल्लेदारी करता है तथा इसका कोई भी आपराधिक रिकार्ड अभी तक प्रकाश मे नही आया है।

आरोपी का नाम :- बबलू उर्फ बिट्टू भूमिया पिता जगदीश भूमिया उम्र 21 वर्ष निवासी जटवारा थाना कुठला जिला कटनी।

विशेष भूमिका :- निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक के.के. सिंह, विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, केशव मिश्रा, नन्दकिशोर, आरक्षक बालकृष्ण तिवारी, अजय पाठक, संजय यादव एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें