Search
Close this search box.

बिन पानी सब सून, पानी बिना नगर पंचायत का हाल-बेहाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिन पानी सब सून, पानी बिना नगर पंचायत का हाल-बेहाल

 

पवन श्रीवास्तव

नसीराबाद, रायबरेली।

शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के मामले में नगर पंचायत नसीराबाद का हाल बेहाल है। नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वार्ड नंबर सात कुरैश नगर गुड़खेत के सबमर्सिबल का बोर और आरओ मशीन खराब होने के कारण गंदा खारा पानी आता था जो किसी उपयोग के लायक नहीं था किन्तु अब तो वह भी नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से भी उठाया गया लेकिन न तो अध्यक्ष कुछ कर सके और न अधिशासी अधिकारी।

वार्ड नंबर 01 लाला की बाजार, ओरिएंटल बैंक के सामने और थाना परिसर में लगे इंडिया मार्क 2 हैंड पंप खराब हैं जिनके कारण वहां स्थाई रूप से रहने वाले लोगों के अलावा आने जाने वाले हजारों लोग शुद्ध पेयजल से वंचित रह जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाला की बाजार में स्थित नल लगभग 2 सालों से खराब है जिसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत में की गई लेकिन जिम्मेदार कान में तेल डालकर बैठे हैं और किसी भी समस्या का निदान अभी तक नहीं हो सका है। ओरिएंटल बैंक के आसपास कोई दूसरा नल भी नहीं है जिससे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आने वाले ग्राहक पेयजल को तरस जाते हैं। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि समस्या के निराकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है शीघ्र ही लोगों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें