Search
Close this search box.

जागरूकता कार्यक्रम में नशा मुक्ति और मादक पदार्थ सेवन पर विशेष चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागरूकता कार्यक्रम में नशा मुक्ति और मादक पदार्थ सेवन पर विशेष चर्चा

 

पवन श्रीवास्तव 

हरचंदपुर, रायबरेली।

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में हरचंदपुर विकास खंड में बाबू एल पी एस विद्यालय में जिला युवा अधिकारी गोपेश पांडेय के निर्देशन में नशा मुक्ति और मादक पदार्थ सेवन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की बुरी लत और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार द्वारा किया गया जिन्होंने कार्यक्रम को सुचारु रूप से आगे बढ़ाते हुए उपस्थित लोगों को विषय की गंभीरता से अवगत कराया। मुख्य वक्तव्य समाज सेवक अनूप अवस्थी द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने नशा और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर सचिन निगम ने युवाओं को समझाया कि नशा सिर्फ एक व्यक्तिगत समस्या नही है, बल्कि यह सामाजिक और राष्ट्रीय विकास में बाधा बनता है। उन्होंने नशा छोड़ने के लिए उपलब्ध संसाधनों और पुनर्वास केंद्रों के बारे में भी जानकारी दी। विद्यालय की प्राचार्या सपना श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को सशक्त बनाने के लिए युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक और सकारात्मक कार्यों में लगानी होगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और इनके दुष्प्रभावों पर जागरूक किया। इसके साथ ही नशा मुक्ति के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों और सामाजिक समर्थन की महत्ता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य सम्मानित अतिथियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए नशा मुक्ति के अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें