Search
Close this search box.

अवध केसरी राना बेनी माधव सिंह की प्रतिमा का जनवरी में अनावरण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवध केसरी राना बेनी माधव सिंह की प्रतिमा का जनवरी में अनावरण 

समिति की बैठक में लिया गया निर्णय मूर्ति स्थापना का कार्य आरंभ 

 

रायबरेली।

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम अमर सेनानी, अवध केसरी रणबांकुरे राना बेनीमाधव सिंह की अश्वरोही आदमकद प्रतिमा का नए साल जनवरी में शीघ्र अनावरण किया जाएगा। यह निर्णय राणा बेनी माधव मूर्ति स्थापना समिति की बैठक में लिया गया। समिति के संयोजक डॉ आजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी 15 से 20 जनवरी के बीच राणा साहब की प्रतिमा का अनावरण को संपन्न कराने की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू है। जिसके लिए समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। समिति के अध्यक्ष हरिचंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अमर सेनानी राना की मूर्ति स्थापना के आयोजन और अनावरण को लेकर तैयारी शुरू है। समारोह को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

उन्होंने कहा कि रणबांकुरे राणा साहब की आदमकद अश्वरोही प्रतिमा स्थापति होने जा रही हैं जो इस प्रकार की इकलौती है। संरक्षक बुधेंद्र बहादुर सिंह, संयोजक प्रो. डा. आजेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा पाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम इकबाल बहादुर सिंह, इंजीनियर राजनकुमार सिंह, शिक्षक नेता अरुण त्रिपाठी, समिति के मंत्री अरुणेंद्र सिंह चौहान, समर सिंह, अर्जुन सिंह, कॉलेज के प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार, एफजीआईईटी के प्रोफेसर प्रवेश नारायण सिंह, कॉलेज की पूर्व शिक्षक अशोक सिंह बद्री विशाल द्विवेदी, राजू सिंह चौहान, गौरव सिंह, शिक्षक अजय सिंह चंदेल, वित्तविहीन विद्यालय के अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान, भगवत प्रताप सिंह, राजमोहन सिंह, महेश सिंह, शारदा सिंह, धीरज सिंह, अनुज प्रताप सिंह, पत्रकार सुनील सिंह, शिव शंकर सिंह, रिंकू सिंह सहित मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव सहित समिति के सभी सदस्य एवं बुद्धजीवी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें