ग्राम प्रधान एवं सचिव के सहयोग से बच्चों के लिए दिया गया फर्नीचर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम प्रधान एवं सचिव के सहयोग से बच्चों के लिए दिया गया फर्नीचर

बच्चों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बने कॉन्वेंट स्कूल जैसा माहौल :प्रधान प्रतिनिधि

 

सलोन, रायबरेली।

प्रदेश सरकार द्वारा लगातार परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु तमाम सुविधाएं महिया कराई जा रही है। इसी कड़ी में सलोन क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीद गढ़ में खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मनीष श्रीवास्तव एवं ग्राम प्रधान नीलम मौर्य तथा प्रधान प्रतिनिधि अरविंद मौर्य के प्रयास से विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को बैठने के लिए 15 सेट डेस्क और बेंच उपलब्ध कराया गया। एसएमसी अध्यक्ष सविता, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र तथा अभिभावक उमानाथ, शमशेर, इंदल, अनवर लाल सहित लोगों ने बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए फर्नीचर की जमकर सराहना की। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद मौर्य ने कहा कि हमारी प्राथमिकता में अच्छे विद्यालय और पढ़ने वाले बच्चों को टिकाऊ शिक्षा उपलब्ध कराकर उनका भविष्य संवारना है जो सरकार की मंशा भी है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस.एस पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय के बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नैतिक शिक्षा दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सहायक शिक्षिका एकता श्रीवास्तव एवं धन्यवाद सुमन शिक्षा मित्र के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सदस्य महादेव एवं समाजसेवी अनिल सिंह तथा विद्यालय की रसोईया किरण एवं कलावती सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें