Search
Close this search box.

बिजली टॉवर गिरने से कटा मजदूर का पैर, तीन की हालत गंभीर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजली का टॉवर गिरने से कटा मजदूर का पैर

तीन की हालत गंभीर 

 

प्रयागराज।

महाकुम्भ 2025 की तैयारियों को ध्यान में रखते जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से चल रहा है विकास कार्य के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। विद्युत तार खींचते समय ब्रिज टावर गिर गया। टावर गिरने से हादसे में एक मजदूर का पैर कट कर अलग हो गया तथा दो मजदूर टावर के नीचे दब गए और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कुल 8 मजदूर घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे गंगापार के सरायइनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत सहसों इलाके की है जहां उस समय मशीन से ब्रिज टॉवर का तार खींचा जा रहा था। तभी तार टूट गया और टावर गिर गया।

ज्ञात हो कि सहसों इलाके में रिंग रोड का काम चल रहा है। 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बदली जा रही है। जिसको बड़े-बड़े खंभों के सहारे खींचा जाता है। आज लाइन खींचने के दौरान ही तार टूट गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में कुल पांच मजदूर घायल हो गए हैं। दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों का इलाज मेडिकल कॉलेज के एस आर एन अस्पताल में चल रहा है।डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मशीन के जरिए ब्रिज टॉवर का तार खींचा जा रहा था, तभी अचानक टावर गिर गया और मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

Leave a Comment

और पढ़ें