
फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रशिक्षण के लिए डीएम ने दिया निर्देश

बी एन यादव
सोनभद्र।
जनपद के सभी विकास खंडों में “फार्मर रजिस्ट्री अभियान” के संबंध में समस्त पंचायत सहायकों को तीस दिसम्बर सोमवार को सुबह दस बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी बी एन सिंह ने समस्त खंड विकास अधिकारीयों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है कि उक्त प्रशिक्षण सही ढंग से संपन्न हो जाए। प्रशिक्षण देने का कार्य सहायक विकास अधिकारी कृषि द्वारा किया जाएगा। पंचायत सहायक को विकास खंड पर उपस्थित कराने का दायित्व समस्त ए डी ओ पंचायत का है। प्रशिक्षण संपन्न होने की सूचना समस्त खंड विकास अधिकारी ग्रुप में डालेंगे। इस सम्बन्ध में सहायक विकास अधिकारी कृषि और पंचायत को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। फार्मर रजिस्ट्री अभियान को शत प्रतिशत पूरा कराने के लिए सभी ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी द्वारा पत्र के माध्यम से अपील किया गया है कि वे किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करें।
Author: Vikas Srivastava










