
फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत पंचायत सहायकों को किया गया प्रशिक्षित

बी एन यादव
सोनभद्र।
करमा विकास खंड के परिसर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के संबंध में ब्लॉक के समस्त पंचायत सहायकों को सोमवार सुबह दस बजे से प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी बी एन सिंह ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया था कि उक्त प्रशिक्षण सही ढंग से संपन्न हो जाए। स्थानीय विकास खण्ड के 44 पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 35 पंचायत सहायकों के मोबाइल फोन में यूपी एप को इंस्टॉल कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य, एडीओ ए जी सुरेन्द्र कुमार यादव, सुनील कुमार एडीओ पंचायत और गनतब्य मौर्य कृषि तकनीकी प्रबन्धक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण देने का कार्य सहायक विकास अधिकारी कृषि द्वारा किया गया। फार्मर रजिस्ट्री अभियान को शत प्रतिशत पूरा कराने के लिए सभी ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी द्वारा पत्र के माध्यम से अपील किया गया था कि वे किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करें।
Author: Vikas Srivastava










