
सायना महाविद्यालय में नववर्ष मिलन समारोह का हुआ आयोजन

हरि शंकर पाराशर
कटनी।
सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी द्वारा वर्ष 2024 की विदाई व नव वर्ष 2025 का स्वागत करते हुए महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी ने नये वर्ष के उपलक्ष में अपनी अपनी प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.राजेश कुमार द्वारा नये वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन मे यश, कीर्ति व मंगलकामनाओं के साथ आगे बढ़ने व एक नई ऊर्जा के साथ नये नये नवाचारों से महाविद्यालय के विकास व छात्र/छात्राओं को समुचित शिक्षा के अवसर प्रदान कर एक नये शिखर पर ले जाने के संकल्प के साथ कौशल विकास के नये अवसर प्रदान करना व नये आयाम स्थापित करने की बात कही गई। इसके पश्चात शानदार गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर महाविद्यालय के सभी स्टाफ द्वारा अपनी अपनी परफॉर्मेंस दी गई जिसमें शानदार नृत्य जो कि आयुषी त्रिपाठी, डॉ. साक्षी कटारिया, मेघना ओटवानी, अंजली केसरवानी, दोलन रॉय, हीरा लाल केवट, अरूण उरमलिया, प्रशांत सोनी, राम जी गुप्ता के द्वारा डांस परफॉर्मेंस किया गया। इसके पश्चात डॉ. सी.ए. लियोनी, शालिनी पांडेय, डॉ. प्रकाश बारी, शोभित त्रिपाठी, संगीता मिश्रा, देवीशरण द्विवेदी, सूरज रजक द्वारा सदाबहार फिल्मी गीत, भजन व गजलों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद डॉ. आर. अबिरामी द्वारा मिमिक्री जो कि बेहद शानदार अंदाज में प्रस्तुत की गई और शरद यादव द्वारा स्टैंडअप कॉमेडी में 2024 के कुछ यादगार पलों को और कुछ नये वर्ष के स्वागत में हंसी ठिठोली करते हुए सभी का मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर सभी को पुनः नये वर्ष की बधाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन शालिनी पांडेय के द्वारा किया गया।
Author: Vikas Srivastava










