जिला पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की मंशा के अनुसार जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देश पर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों कर्मचारियों की सहभागिता में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” का गायन उत्साह पूर्वक जोश के साथ हुआ। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के प्रति माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किए जाने के निर्देश हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन होने के कारण 26 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक राजकीय अवकाश घोषित है। इसलिए राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का कार्यक्रम 1 जनवरी के स्थान पर 2 जनवरी को आयोजित किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक कमलेश सैनी ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन कराया। इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी विजय लक्ष्मी मरावी, मीडिया प्रभारी अधिकारी योगेंद्र कुमार असाटी, राजकुमार पांडेय, नरेश राठौर, मोहम्मद आरिफ, सीमा बिरहा, रजनीश जैन, मोहम्मद शहजाद, नीरज पटेल, कमलेश प्यासी, सोहनलाल दाहिया, राजकुमार, प्रवीण कोहली एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें