नव वर्ष की शुभकामनाओं का हुआ आदान-प्रदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नव वर्ष की शुभकामनाओं का हुआ आदान-प्रदान

अधिकारी-कर्मचारी नववर्ष में आमजन की समस्याओं और ग्रामीण विकास के कार्यों को पूरी तन्मयता, लगन और परिश्रम के साथ करें :गेमावत 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी। 

नूतन वर्ष 2025 की आप सभी को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप सभी लोग नव वर्ष में आमजन और जरूरतमंदों की समस्याओं और ग्रामीण विकास के कार्यों को पूरी तन्मयता, लगन और परिश्रम के साथ नियत समय सीमा में करें। ऐसी कुछ आत्मीय बातें गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा नूतन वर्ष की शुभकामनाएं जिला पंचायत सीईओ को प्रदान किए जाने के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने कहीं।

नूतन वर्ष की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन उत्कृष्ट तरीके से करते हुए लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाएं। इस दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री गौरीशंकर खटीक, मीडिया प्रभारी अधिकारी योगेंद्र कुमार असाटी, लेखा अधिकारी अवधेश मिश्रा, कमलेश सैनी, सहायक परियोजना अधिकारी विजयलक्ष्मी मरावी, के.के. डेहरिया, धनराज चौधरी, गोदफ्रिज किसपोट्टा, स्टेनो उमेश सोनी, मोहम्मद आरिफ, नीरज पटेल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी और लोक सेवक मौजूद रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें