शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने की बैठक 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने की बैठक 

 

रायबरेली।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ व अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) अमृता सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शहीद दिवस मनाये जाने की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि 07 जनवरी से 14 जनवरी 2025 तक चलने वाले शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की गई है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर 06 जनवरी 2025 को सायं 05 बजे जिलाधिकारी महोदया व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीपदान किया जायेगा तथा 07 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारिकजनों को बुलाकर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें, जिससे कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी रूप से किया जा सके। स्मारक स्थल पर साफ सफाई के साथ प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० सतीश चन्द्र मिश्रा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें