
आधार संशोधन और नामांकन के लिए विशाल टोकन वितरण

शिवगढ़, रायबरेली।
नगर पंचायत अंतर्गत उप डाकघर शिवगढ़ में आधार संशोधन और आधार नामांकन के लिए विशाल टोकन वितरण किया जाएगा।
आपको बताते चलें बीते 28 सितंबर को उप डाकघर शिवगढ़ में विशाल टोकन वितरण किया गया था जिसमें आधार संशोधन और आधार नामांकन का कार्य 3 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया था तब से लेकर 2 जनवरी तक 800 टोकन के आधार संशोधन और नामांकन का कार्य किया जा रहा था। 800 टोकन के आधार संशोधन और नामांकन का कार्य समाप्त होने के उपरांत 3 जनवरी दिन शुक्रवार को उप डाकघर शिवगढ़ में पुनः विशाल टोकन वितरण किया जाएगा। उप डाकघर शिवगढ़ सब पोस्टमास्टर पंकज कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया जिस किसी को आधार नामांकन या आधार संशोधन कराना है वह उपरोक्त तिथि में उप डाकघर शिवगढ़ पहुंचकर टोकन प्राप्त कर ले और जिसके पास टोकन नहीं होगा उसका आधार संशोधन या आधार नामांकन का कार्य नहीं किया जाएगा।
Author: Vikas Srivastava










