Search
Close this search box.

समाजसेवी ने जरूरतमंदों में दान किए कम्बल 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजसेवी ने जरूरतमंदों में दान किए कम्बल 

 

कपिल गुप्ता 

शिवगढ़, रायबरेली। 

नगर पंचायत शिवगढ़ मेला के पास परशुराम भवन के रहने वाले समाजसेवी राज दीक्षित उर्फ राजू हरियाणा वाले ने बृहस्पतिवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड में माधव खेड़ा, सिंहपुर, सराय छत्रधारी, पदमपुर, बरखण्डी नाथ, कुम्हारावां गांव पहुंचकर अपने निजी आवास परशुराम भवन पर सैंकड़ों गरीब, असहाय, बुजुर्गों एवम् जरूरतमंदों को कम्बल दान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा श्री दीक्षित द्वारा पिछले 15 वर्षों से निस्वार्थ भावना से की जा रही बेजुबान जीव जंतुओं, गरीब, असहाय, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों की सेवा वाकई काबिले तारीफ है। इसके लिए श्री दीक्षित की जितनी सराहना की जाए उतनी ही कम है।

Leave a Comment

और पढ़ें