बुजुर्गों का सम्मान सबसे बड़ी पूजा -लाल बिहारी यादव     

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुजुर्गों का सम्मान सबसे बड़ी पूजा -लाल बिहारी यादव     

 

बी एन यादव  

सोनभद्र।

विकास खंड करमा के बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह के परिसर में शिक्षक एमएलसी नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने समाज में बुजुर्गों के सम्मान में आ रही कमियों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज बुजुर्गों को जो सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। आज बुजुर्गों को सम्मान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि व्यापारी, किसान, शिक्षक, छात्र, महिलाएं आज परेशान हैं, ऐसे में सबको सोचने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि गरीबों और असहायों की हमेशा मदद करें। उक्त बातें पूर्व जिला पंचायत सदस्य राज कुमार यादव द्वारा आयोजित बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में व्यक्त किया। इसके पूर्व सपा जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि अंबेडकर जी के द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने की जरूरत है। श्याम बिहारी यादव ने कहा कि आज किसान महिला परेशान है। पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, बाबूलाल यादव, समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन रामकेश पनिका ने किया। उक्त अवसर पर 1000 गरीब असहायों में कंबल वितरण किया गया। उक्त अवसर पर राधिका यादव, रवि भूषण सिंह, प्रबोध कुमार सिंह, हिंद केसरी, बैजू बाबा, लक्ष्मण यादव, राजकुमार तिवारी, अनिरुद्ध यादव, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक बी.एन. यादव ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें