ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 430वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 430वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

 

हरदोई।

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आदर्श इन्टर कॉलेज काजीपुर खेमीपुर हरदोई के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 430वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता जयप्रकाश कुशवाहा ने अपने पूज्य माताजी की स्मृति में भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षिकाओं को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की। वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है। डा० नीलम गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का समापन संस्थान के प्रधानाचार्य नीतीश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, डा० नीलम गुप्ता, सावित्री शर्मा, देवेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य नीतीश कुमार सहित संस्थान की शिक्षक, शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें