जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों को किया प्रोत्साहित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों को किया प्रोत्साहित

 

रायबरेली।

जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों विनीत श्रीवास्तव उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरहना और प्रीति सक्सेना उच्च प्राथमिक विद्यालय पहरेमऊ को बेसिक शिक्षा विभाग के लिए आदर्श बताते हुए प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने स्टेट आईसीटी प्रतियोगिता में चयनित होने पर विनीत श्रीवास्तव और आदर्श पाठ योजना निर्माण प्रतियोगिता में चयनित होने पर प्रीति सक्सेना को प्रोत्साहित करते हुए छात्रों हेतु कुछ नवाचारों को बनाने को कहा।

विनीत श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को बताया कि पिछले दिनों भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल आईआईटी गुवाहाटी असम में प्रतिभागिता हेतु मेरा चयन हुआ था और आईआईटी गांधीनगर गुजरात में पांच दिवसीय प्रशिक्षण में मैंने प्रतिभाग किया था। इन प्रशिक्षण के द्वारा जो भी कंटेंट और नवीन तकनीके मुझे बताई गई है उसे अपने विद्यालय के छात्रों के मध्य साझा करने का पूरा प्रयास हमारे द्वारा किया जाएगा।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें