बिना सूचना बिजली काटने से नाराज उपभोक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बी एन यादव

सोनभद्र।
ओबरा के गजराज नगर में स्थित कांशीराम आवास के बिना कोई सूचना दिए बिजली विभाग द्वारा कई आवासों की बिजली काट देने से नाराज सैकड़ों लोगों ने धरना प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को ओबरा तहसील पहुंच एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा और बिजली जुड़वाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम विवेक कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारी से वार्ता कर जल्द ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। दिए ज्ञापन में पीड़ितों ने बताया है कि काशीराम आवास में कुल 192 आवास बनाए गए हैं जिसमें सभी गरीब लोग निवास करते है। इससे पहले कभी बिजली का बिल जारी नहीं किया गया और एकाएक बुधवार को बिना किसी सूचना के बिजली विभाग के लोग आकर करीब 47 आवासों की लाइट काट दी। वहीं मौखिक रूप से बोला गया कि 60 हजार से 65 हजार रुपये जमा करो तभी लाइट जला पाओगे। काशी राम आवास में निवास करने वाले लोगों के पास इतना पैसा जमा करने की हैसियत नहीं है। पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी से बिजली कनेक्शन जुड़वाने की मांग करते हुए नए सिरे से प्राख्या शुरू कर बिजली बिल प्रति माह दिलाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आगामी 15 जनवरी से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सोमा कुमारी सुभन कुमारी, सुनिब साहनी, सुनिता देवी, धन्नोदेवी, विमला, शान्ति देवी, सुनिता देवी, सभाजीत, सूरजमुखी, बिखल पटेल, अनहेश कुमार, राकेश कुमार, आशा, सोनी देवी, भोला नाथ, मुन्नी देवी, हीराम, कुसुम देवी, कृष्ण कुमार भारती, नंदनी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।









