
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के तहत तीन प्रकरणों में आर्थिक सहायता स्वीकृत
विजयराघवगढ़ विधायक की अनुशंसा पर हितग्राहियों के उपचार के लिये मिली आर्थिक सहायता

हरि शंकर पाराशर
कटनी।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से विधानसभा बहोरीबंद के तीन हितग्राहियों को गंभीर बीमारी के उपचार के लिए कुल 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की अनुशंसा पर बहोरीबंद के उक्त तीनों हितग्राहियों को उपचार हेतु यह आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
विधानसभा विजयराघवगढ़ के ग्राम पोस्ट खतौली बरही निवासी हितग्राही कुजीलाल विश्वकर्मा पुत्र कमला प्रसाद विश्वकर्मा को गंभीर बीमारी के उपचार हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 35 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जबकि एक प्रकरण में खितौली निवासी सोखीलाल शाकेश पुत्र संतोष शाकेश को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा तिलक कॉलेज रोशन नगर निवासी सुनीता विश्वकर्मा पत्नी शिव सहाय विश्वकर्मा को भी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर द्वारा स्वीकृत राशि का आवंटन जारी करते हुये राशि हितग्राहियों के उपचार रत अस्पताल के बैंक खाते में प्रदाय किये जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
Author: Vikas Srivastava










