
कल होगा वृहद खिचड़ी भोज का आयोजन

रायबरेली।
भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में रायबरेली शहर के मोटल चौराहे के निकट स्थित चौधरी कांप्लेक्स में मकर संक्रांति और महाकुंभ 2025 के अवसर पर 14 जनवरी 2025 को खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आयोजक भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने देशवासियों को महाकुंभ शुभारंभ एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए अवगत कराया कि खिचड़ी भोज का कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा जो पूरा दिन अनवरत चलता रहेगा। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी विकास श्रीवास्तव और हिमांशु वर्मा ने लोगों से खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने अपील की है।
Author: Vikas Srivastava










