महाकुम्भ में भारत सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाकुम्भ में भारत सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ 

शुभारंभ के दिन ही प्रदर्शनी में एकत्र हुई सैकड़ो की भीड़ 

 संपूर्ण मेला अवधि तक किया जाएगा डिजिटल प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

 

महाकुम्भ नगर।

महाकुम्भ 2025 प्रयागराज के त्रिवेणी मार्ग पर प्रदर्शनी परिसर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एकता के महाकुम्भ में ‘जन भागीदारी से जन कल्याण’ और भारत सरकार की विगत 10 वर्षो में उपलब्धियों, कार्यक्रमों, नीतियों एवं योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का 13 जनवरी को शुभारम्भ हुआ। शुभारंभ के दिन ही प्रदर्शनी में सैंकड़ों लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

त्रिवेणी मार्ग प्रदर्शनी परिसर में आयोजित यह प्रदर्शनी मेला अवधि 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आमजन के अवलोकन के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। डिजिटल प्रदर्शनी में एनामॉर्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन, एलइडी वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर के माध्यम से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, वेव्स, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्याँजली, आत्म निर्भर भारत, स्किल इंडिया, एक भारत श्रेष्ठ भारत, प्रधान मंत्री उज्जवला योजना, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आज़ाद भारत के तीन नये कानून, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ साथ नारी सशक्तिकरण की योजनाओं तथा विभिन्न अन्य योजनाओं की जानकारी दर्शकों और जन सामान्य को मिल रही है।

सूचना प्रसारण मंत्रालय के द्वारा डिजिटल प्रदर्शनी के अतिरिक्त महाकुंभ 2025 में 200 से अधिक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोक और शास्त्रीय कार्यक्रमों को भी विभिन्न स्थलों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भी विकसित भारत एवं भारत सरकार की विगत 10 वर्षों में उपलब्धियों, योजनाओं कार्यक्रमों और नीतियों को जन सामान्य के बीच में प्रदर्शित किया जा रहा है। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक संपूर्ण महाकुंभ मेला अवधि के दौरान किया जाएगा। प्रत्येक सांस्कृतिक कार्यक्रम एक अनूठी कहानी बताते हुए अपने क्षेत्र के स्थानीय रीति-रिवाजों, अनुष्ठानों और आध्यात्मिकता को दर्शाता है, जो महाकुंभ में आने वाले जन सामान्य के लिए के लिए एक शानदार दृश्य और कलात्मक अनुभव बनता है। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सैकड़ो की संख्या में प्रतिभाशाली कलाकार प्रतिभाग ले रहे हैं, जो विभिन्न क्षेत्रीय नृत्य और गायन शैलियों का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें