Search
Close this search box.

भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन 

 

रायबरेली। 

भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहर के मोटल चौराहे के निकट स्थित चौधरी कांप्लेक्स में मकर संक्रांति और महाकुंभ 2025 के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी भोज का कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से मां अन्नपूर्णा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके दीप प्रज्वलन कर आरंभ किया गया जो सांय ४ बजे तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने खिचड़ी भोज का आनंद उठाया।

इस अवसर पर समाजसेवी खुशीराम चौधरी, नीलेश श्रीवास्तव, हिमांशु चौधरी, विकास श्रीवास्तव और हिमांशु वर्मा, शुभम श्रीवास्तव आदि पदाधिकारियों समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें