Search
Close this search box.

भाजपा नेता ने जरूरतमंदों में किया कंबल वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा नेता ने जरूरतमंदों में किया कंबल वितरण

 

बी एन यादव 

सोनभद्र।

करमा विकास खण्ड के गाँव शिवदत्त तीयरा मे काशी प्रान्त के भाजपा मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी के आवास पर जरूरतमंदों को सर्द भरी हवा में देवेंद्र भाई पटेल प्रदेश महामंत्री भाजयुमो ने मुख्य अतिथि के रूप मे कंबल वितरण किया।

जानकारी के अनुसार विकास खण्ड करमा के ग्राम शिवदत्त तीयरा में बुधवार को काशीप्रान्त के भाजपा मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी के आवास पर कड़ाके की सर्द भरी हवाओं व शीतलहर में गरीब असहाय जरूरतमंदों को मुख्य अतिथि देवेंद्र भाई पटेल ने 800 कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखी गयी। मुख्य अतिथि श्री पटेल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कंबल वितरण कार्यक्रम पुनीत का कार्य है। इससे जरूरतमंदों की जरूरतों में कुछ हदों तक सुकून प्रदान करेंगी। मैं मंच के माध्यम से श्री तिवारी का आभार प्रकट करता हूँ कि आप के द्वारा ऐसा पुनीत कार्यक्रम किया गया और लोगों को कंबल मेरे द्वारा दिलवाया गया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह कंबल वितरण कार्यक्रम इस सर्द भरी हवा मे माघ कुम्भ मेला का पुण्य प्रदान करने वाला जैसा फल है। वहीं अतिथि के रूप मे पधारे मंचासीन राम सेवक मौर्य किसान सहकारी समिति के अध्यक्ष ने सम्बोधन करते हुए कहा कि यह सबसे पुण्य प्रदान करने वाला फल है। ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर आए हुए सम्भ्रान्त जनों को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर कार्यक्रम संयोजक विपिन तिवारी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने आये हुए मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम लगभग विगत दस वर्षो से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अनवरत समयानुसार चलता रहेगा। इस तरह के कार्यक्रम करने से मेरे हृदय को सुकून मिलता है।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री करमा मंडल मनीष मिश्रा ने किया। इस असवर पर रबिंन्द्र बहादुर सिंह, गोपाल सिंह बैध, पूर्व प्रधान लल्लन मिश्रा, महबूब अली,प्रमोद सिंह, देवेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, प्रभात सिंह संतोष त्रिपाठी, अजय, बालेन्दर पटेल सहित हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें