दिल्ली के किशन बने दंगल केसरी, जीते 41हजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के किशन बने दंगल केसरी, जीते 41हजार

 

पवन श्रीवास्तव

नसीराबाद, रायबरेली।

विकास खण्ड छतोह के अंतर्गत बभनपुर मेले के दूसरे दिन दंगल में अंतर्जनपदीय हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, प्रयागराज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ सहित अन्य जिलों के चालीस पहलवानों ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया। दंगल केसरी की कुश्ती कार्तिक करनाल, किशन दिल्ली के साथ हुई। इसमें किशन दिल्ली ने कार्तिक करनाल को पटखनी दे कर दंगल केसरी का खिताब जीत लिया। मेला कमेटी द्वारा 41 हजार रुपए से पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका राजेश सिंह द्वारा निभाई गयी। शिव पति देवी शिव दर्शन पाण्डेय सेवा समिति के अध्यक्ष अखलेश आर पाण्डेय ने विजेता पहलवान को सम्मानित किया। इस अवसर पर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, छतोह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह आदि उपस्थित रहें।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें