कोटा-बिलासपुर मार्ग पर हुआ भयावह हादसा, महिला की तत्परता से बची जान 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोटा-बिलासपुर मार्ग पर हुआ भयावह हादसा

महिला की तत्परता से बची जान 

हरि शंकर पाराशर 

बिलासपुर। 

कोटा-बिलासपुर मार्ग पर रात करीब 2 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोटा निवासी रजनी आंवड़े ने घटना स्थल पर अपनी सतर्कता और इंसानियत का परिचय देते हुए 112 को तुरंत सूचित किया, जिससे घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकी।

रजनी आंवड़े ने बताया कि उनका घर घटना स्थल के पास ही है। उन्होंने तेज आवाज सुनते ही अपने परिवार के सदस्यों को सूचना दी और तुरंत 112 पर कॉल किया। थोड़ी ही देर में 112 और 108 की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक थी, जिसे तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। हालांकि, एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रजनी आंवड़े ने अफसोस जताते हुए कहा कि हादसे के वक्त कई गाड़ियां मौके से गुजरीं, लेकिन किसी ने रुकने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने कहा, “इंसानियत के नाते हमें रुककर यह देखना चाहिए था कि क्या किसी की जान बचाई जा सकती है।” यह घटना हमें याद दिलाती है कि सतर्कता और इंसानियत का एक छोटा सा कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें