
युवा समाजसेवी द्वारा निराश्रित जानवरों के पीने हेतु की गई पानी की व्यवस्था

रायबरेली।

जनपद के युवा समाजसेवी यश राकेश पाण्डेय द्वारा निराश्रित जानवरों के पीने के पानी की व्यवस्था हेतु एक हैंडपंप और सबमर्सिबल लगवाया गया और जानवरों को भोजन कराया गया। युवा समाजसेवी यश पाण्डेय द्वारा जैक्स विश फाउंडेशन में दुर्घटनाग्रस्त, परेशान और बेसहारा जानवरों की सेवा में स्वयं सेवा से एक हैंडपंप और सबमर्सिबल लगवाया ताकि फाउंडेशन में पानी की सुविधा बेहतर हो सके। संस्था के व्यवस्थापक अर्पित यादव ने उनके इस सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।
यश पाण्डेय ने बताया कि अर्पित यादव की निःस्वार्थ सेवा भावना ने मुझे बेहद प्रेरित किया, साथ ही जानवरों को भोजन कराना उनके लिए एक भावुक और संवेदनशील अनुभव रहा। मैं समाज और हर प्राणी की सेवा अपना कर्तव्य मानता हूं। अपने पिता के स्व. राकेश पाण्डेय और अपनी मां डा. भारती पाण्डेय द्वारा दिए गए संस्कारों के मार्ग पर चल कर हर एक छोटा से छोटा प्रयास करके बड़ा बदलाव लाने का पूर्ण विश्वास कर सकने की सोच को सकारात्मक दिशा में ले कर चलता रहूंगा।
Author: Vikas Srivastava










