अग्रवाल सुहृद समाज की महिला शाखा द्वारा किया गया कम्बल का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अग्रवाल सुहृद समाज की महिला शाखा द्वारा किया गया कम्बल का वितरण

 

पवन श्रीवास्तव

नसीराबाद, रायबरेली।

कड़कड़ाती सर्दी में ठिठुरते असहाय, निर्बल वृद्धजनों, विकलांगों, महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने के लिए अग्रवाल सुहृद समाज रायबरेली की महिला शाखा आगे आई। गुरुवार को छतोह ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़ा में अग्रवाल सुहृद समाज के जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल के संरक्षक और महिला शाखा की अध्यक्ष रचना अग्रवाल और सचिव सपना अग्रवाल के नेतृत्व में आई टीम तथा जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी दिवाकर मौर्य ने लगभग 300 गरीबों को कंबल,100 महिलाओं को साड़ी और 100 बच्चों को सूट बांटे। इस अवसर पर 21 ब्राह्मणों को कंबल और खिचड़ीदान भी किया गया।

टीम में गोपाला सिंघल, किरन बंसल, सरिता अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अनुराग मित्तल, दीपक कौशल, विनय माहेश्वरी आदि शामिल थे। ग्राम प्रधान विद्या मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राममिलन मौर्य ने आभार व्यक्त किया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें