ठंड से बचाव के लिए कायस्थ महासभा द्वारा निर्धनों को कंबल वितरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ठंड से बचाव के लिए कायस्थ महासभा द्वारा निर्धनों को कंबल वितरित

निर्धनों की आत्मा में होता है ईश्वर का वास: अरविंद श्रीवास्तव

रायबरेली।

शहर के देवानंदपुर और अहिया रायपुर मोहल्ले में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि निर्धनों की आत्मा में ईश्वर का वास होता है और हर व्यक्ति को अपने आस पास के जरूरतमंदों की मदद अवश्य करनी चाहिए। कंबल वितरण कार्यक्रम का संचालन युवा जिला अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव एडवोकेट के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए 251 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

कंबल वितरण समारोह में महासभा की महिला जिला अध्यक्ष मीता श्रीवास्तव, मुख्य संरक्षक नागेंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रवींद्र नाथ हरी, स्नेहा श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अपर्णा वर्मा, रीता श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, पिंटू श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम अधिकारी गोपाल श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें