प्री-फैब फील्ड अस्पताल संचालन की तैयारी तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्री-फैब फील्ड अस्पताल संचालन की तैयारी तेज

 

पवन श्रीवास्तव 

जगदीशपुर, अमेठी। 

क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50 बेड का प्री-फैब फील्ड अस्पताल क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात साबित होने वाला है। अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित इस अस्पताल का भवन पूरा हो चुका है, और अब इसे जल्द से जल्द संचालित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि फील्ड अस्पताल का संचालन शुरू करने से पहले थर्ड पार्टी निरीक्षण होगा। निरीक्षण के बाद कार्यदाई संस्था इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करेगी। इसके पश्चात उपकरण, साज-सज्जा और मैनपावर की व्यवस्था के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अस्पताल चालू हो जाएगा। यह अस्पताल न केवल जगदीशपुर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं, ओपीडी, लैब और दवाओं की उपलब्धता जैसी सुविधाएं होने की संभावना है। इसके संचालन से सीएचसी जगदीशपुर और ट्रॉमा सेंटर पर मरीजों का दबाव कम होगा।

स्थानीय जनता को उम्मीद है कि इस अस्पताल के चालू होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और क्षेत्रीय मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल चालू होने के बाद इसमें अलग से अधीक्षक और स्टाफ की तैनाती की जाएगी। जनता और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग से अपेक्षा की है कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर अस्पताल को जल्द से जल्द चालू किया जाए। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें