Search
Close this search box.

मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत चौपाल का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत चौपाल का आयोजन

 

 पवन श्रीवास्तव

नसीराबाद, रायबरेली।

मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत नसीराबाद थाना प्रभारी कमलेश कुमार एवं ग्राम प्रधान कुँवरमऊ राजाराम यादव द्वारा कान्हा गौशाला कुंवरमऊ में चौपाल का आयोजन किया गया। महिला कांस्टेबल आकांक्षा यादव द्वारा पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्प लाइन नम्बरों और पिंक बूथ के बारे में उपस्थित ग्रामवासियों को विस्तार से बताया।

थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने कहा कि ग्राम सुरक्षा समिति को और सक्रिय होना पड़ेगा। नसीराबाद पुलिस रातों दिन आपकी सेवा के लिए तत्पर है। पुलिस गश्त के बावजूद चोरियां हो जाती हैं, इसलिए हम आप मिलकर इस कठिनाई से निपटने की रणनीति बनाएं। पूर्व प्रधान राजाराम यादव ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण और अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे ग्राम पंचायत के आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर महिलाओं और पुरुषों को करीब 500 कंबल बांटे। ग्राम प्रधान राजाराम यादव ने कहा गरीब, असहाय लोगों की मदद करना सबसे बडा पुण्य कार्य होता है। इस अवसर पर मुख्य रुप से अक्षयवर सिंह, चैतन्य सिंह भदौरिया, प्रेम मौर्य, रज्जन सिह कांस्टेबल, शुभम यादव, महिला कांस्टेबल सोनम सहित सैंकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें