सड़क दुर्घटना में आटो चालक घायल 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क दुर्घटना में आटो चालक घायल 

 

बी एन यादव 

सोनभद्र।

करमा थाना क्षेत्र के केकराही बाजार में रविवार को सुबह सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल के लिए उपचार हेतु भेज दिया गया।हालत गम्भीर देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को ककराही बाजार में पटेहरा गांव निवासी विनोद कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र कमरु मौर्य जो अपनी ऑटो से केकराही बाजार में किसानों की सब्जी लेकर हिंदूवारी मंडी में जाने के लिए उसे ऑटो पर रख रहा था। सुबह के समय काफी कुहरा भी था तभी पीछे से आ रही एक बोलेरो की चपेट में आ गया जिससे ऑटो चालक विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पटेहरा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक विनोद कुमार काफी गम्भीर हालत में है जिसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें