शिक्षा विभाग का नवाचार, बिलहरी मेले में वितरित की गई बच्चों की दिनचर्या की कॉपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा विभाग का नवाचार बिलहरी मेले में वितरित की गई बच्चों की दिनचर्या की कॉपी

व्यवस्थित दिनचर्या से बनेगा बच्चों का भविष्य बेहतर

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर बच्चों की स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं जीवन शैली को बेहतर बनाने हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवाचारी प्रयास किये गये हैं। पालकों से मिलकर बच्चों के लिये घर में रीडिंग कॉर्नर बनाने एवं व्यवस्थित जीवन शैली हेतु दिनचर्या चार्ट तैयार किया गया है। इस चार्ट का वितरण सभी पालकों को करने की शुरुआत बिलहरी मेले से की गई है। मेले में लगभग 2 हजार पालकों को दिनचर्या चार्ट वितरित किये गये। चार्ट देखकर पालकों ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं विभाग के अधिकारियो तथा शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे दिनचर्या के अनुसार बच्चों को कार्य करने हेतु प्रेरित करेंगे एवं बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिनचर्या के माध्यम से बच्चों को कक्षा में प्रश्न पूछने, ध्यान से दूसरों की बात सुनने, मदद का भाव विकसित करने की प्रेरणा भी विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है । अभियान के दौरान डाइट कटनी के वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र असाटी ने भी बिलहरी मेले का भ्रमण कर पालकों से चर्चा की एवं कहा कि शिक्षा ही वह औजार है जिससे हम भावी पीढ़ी का निर्माण कर सकते हैं। शिक्षक, पालक और विद्यार्थी मिलकर राष्ट्र का भविष्य तय करेंगे। शिक्षा जागरूकता अभियान को संचालित करने में डी आर जी मंगल दीन पटेल, माध्यमिक शाला बड़खेरा के शाला प्रमुख सुरेश चौरसिया, उमाकांति शर्मा, सरस्वती कोरी, नीति निगम, कृष्णा शर्मा, निकिता गड़ारी, केंद्र कुमारी, राहुल चौरसिया ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया। मौके पर उपस्थित डाक्टर ऋषभ जैन, बड़खेरा एवं बरियारपुर सरपंच ने जिले में शिक्षा के प्रति इतने संवेदनशील अभियान हेतु जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग की भूरि भूरि सराहना की।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें