Search
Close this search box.

ओबरा सी परियोजना की दूसरी इकाई हुई लाइटअप, 25 जनवरी से बिजली उत्पादन होने की उम्मीद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओबरा सी परियोजना की दूसरी इकाई हुई लाइटअप

25 जनवरी से बिजली उत्पादन होने की उम्मीद

बी एन यादव 

सोनभद्र।

ओबरा में लगभग 13 हजार करोड़ की लागत से बन रही बहुप्रतिक्षित 1320 मेगावाट क्षमता की सी परियोजना की दूसरी इकाई को भी रविवार की शाम लगभग 5 बजे लखनऊ से आए विशेषज्ञ अजीत तिवारी के मार्ग दर्शन में कुशलता पूर्वक लाइटअप कर ली गई। इकाई के सफलता पूर्वक लाइटअप होने के बाद परियोजना सहित दुसान पावर कंपनी के अधिकारियों सहित कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान अधिकारियों ने खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। जानकारों की मानें तो इस इकाई से आगामी 25 जनवरी से बिजली उत्पादन भी शुरू किया जा सकता है। बता दें कि 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई को लाईटअप करने के बाद टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। सोमवार को इकाई चलाने के लिये उपयोग किए जाने वाले पानी का पीएच वैल्यू मेन्टेन करने के लिए कोल्ड व हाट फल्सिंग की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। इस दौरान जैसे ही पानी का पीएच वैल्यू आ आयेगा उसके बाद टरबवाईन की टैस्टिंग के लिये स्टीम से टरबाईन को रोल किया जायेगा। स्टीम पैरामीटर आने के बाद स्टीम को स्टोर कर टरबाईन को तीन हजार आरपीएम पर रोल किया जायेगा। सब कुछ ठीक रहा तो 25 जनवरी को दूसरी इकाई से भी विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया जायेगा। वहीं 660 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई कामर्शियल लोड पर विद्युत उत्पादन कर रही है। पहली इकाई को ओबरा परियोजना प्रशासन ने हैण्डओवर लेकर उसका संचालन कर रही है। इस मामले को लेकर मुख्य महाप्रबंधक आर के अग्रवाल ने बताया कि ओबरा सी परियोजना की दूसरी इकाई को सफलता पूर्वक लाइटअप कर ली गई है। दूसरी इकाई के लाइटअप के बाद सभी तकनीकी पहलुओं की निगरानी की जा रही है।इस माह के अंत तक इस इकाई से बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई है।

Leave a Comment

और पढ़ें