Search
Close this search box.

भाजपा के करमा मंडल का संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा के करमा मंडल का संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

 

बी एन यादव

सोनभद्र।

भारतीय जनता पार्टी के करमा मंडल का संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के तहत हंस वाहिनी इंटर कॉलेज के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह अंकुर एवं संचालन मंडल महामंत्री रविंद्र बहादुर सिंह ने किया।

गोपाल सिंह वैद्य विधानसभा प्रभारी घोरावल ने डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए पूर्ववर्ती सरकारों में बाबा साहेब की उपेक्षा एवं भारतीय जनता पार्टी सरकार में बाबा साहब के सम्मान में पंच तीर्थ स्थल का निर्माण एवं भारत रत्न दिए जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह मंडल के उपाध्यक्ष, वीरेंद्र बहादुर सिंह, वैभव कुमार मौर्य एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें