
महिला अस्पताल खून जांच के नाम हो रही वसूली, महिला ने लगाया आरोप
रायबरेली।
जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं से खून जांच के नाम पर हो रही वसूली थमने का नाम नही ले रही है। आज पुनः ऐसा ही ताजा मामला प्रकाश में आया। पीड़ित महिला ने बताया कि मैं जिला महिला अस्पताल रायबरेली में गर्भावस्था के दौरान

इलाज कराने आई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद ब्लड जांच अस्पताल में लिखा जाता है किन्तु जिला महिला अस्पताल ब्लड जांच में तैनात रमाकांत नामक व्यक्ति द्वारा मुझसे ब्लड जांच के ₹800 लिए गए हैं। जनपद के जिला महिला अस्पताल में तैनात कर्मचारियों को जरा भी डर नहीं कदाचित इसीलिए खुलेआम प्रसूताओं से जांच के नाम पर वसूली की जा रही है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में रोगियों की जांच को मुफ्त कर दिया है लेकिन रायबरेली के महिला जिला चिकित्सालय में ऐसे मामले आए दिन देखने को मिलते रहते हैं। उसके उपरांत भी विभाग द्वारा ऐसे कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही न करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में महिला अस्पताल सीएमएस डॉ निर्मला साहू ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है इसकी जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Author: Vikas Srivastava











