Search
Close this search box.

उत्तर प्रदेश के टेट पास शिक्षामित्र महाकुंभ में करेंगे निःशुल्क सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के टेट पास शिक्षामित्र महाकुंभ में करेंगे निःशुल्क सेवा

 

रायबरेली।

सनातन संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 में टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के संगठन शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश की जनपद रायबरेली कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से इस शाश्वत महा आयोजन में संगठन द्वारा महाकुंभ में आए हुए श्रद्धालुओं की निःशुल्क सहायता एवं सेवा करने का निश्चय किया है।

जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के टेट सीटेट पास शिक्षामित्रों द्वारा पोस्टर अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत रायबरेली में ब्लॉक छतोह के शिक्षामित्रों द्वारा बीआरसी छतोह से प्रा. शि. संघ के अध्यक्ष आदित्य नारायण पाण्डेय के संरक्षण, जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार व सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के इस महाकुंभ के गौरव पूर्ण आयोजन में जनपद रायबरेली के टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र निष्काम सेवा कर अपना योगदान महाकुंभ में आए हुए लोगों को प्रदान करेंगें।

Leave a Comment

और पढ़ें