Search
Close this search box.

महाकुंभ में मची भगदड़, दर्जनों श्रद्धालु घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाकुंभ में मची भगदड़, दर्जनों श्रद्धालु घायल

 

महाकुंभनगर।

तीर्थ नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में दूसरे अमृत स्नान मौनी अमावस्या के दौरान महाकुंभ क्षेत्र में भारी भीड़ आ जाने से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल हो गए जबकि लगभग 17 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन ने मृतकों या घायलों की संख्या को लेकर कोई पुष्टि नही की गई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार घायलों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। वहीं, हादसे में 17-18 लोगों की मौत हुई है। बताते चलें कि संगम नोज पर अचानक भीड़ आ गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मौके पर और एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाला।

संगम तट पर भगदड़ मचने के बाद प्रशासन ने अखाड़ों से जुलूस न निकालने का अनुरोध किया है। इस वजह से 13 अखाड़ों ने मौनी अमावस्या को होने वाला अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। अब सभी अखाड़े 3 फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन स्नान करने जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें