Search
Close this search box.

मौनी अमावस्या के अवसर पर निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में की गई पशु सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मौनी अमावस्या के अवसर पर निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में की गई पशु सेवा

 

रायबरेली।

पशुपालन विभाग रायबरेली द्वारा भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के दिशा निर्देशन में तथा मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर जनपद रायबरेली में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह बिसेन, समाजसेवी कुंवर नयम सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा वंदना कश्यप, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सरिता सिंह, विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति जिला अध्यक्ष राजकुमारी सिंह के द्वारा विकास खण्ड राही स्थित गोशाला लोधवारी तथा सनही, विकास खण्ड डीह स्थित गोशाला पूरे गजराज में गोवंशों का पूजन किया गया, गुड़, हरा चारा, चूनी चोकर, आटा, केला, चना लईया, पशु आहार खिलाकर गो सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर सूरज सिंह बिसेन ने गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों की समुचित देखभाल, भरण पोषण, नवजात बछड़ों एवं बछियों के लिए पृथक व्यवस्था किये जाने की बात कही। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के दिशा निर्देशन में जीव जंतु कल्याण दिवस एवं कल्याण पखवारा 14 से 30 जनवरी 2025 तक विभिन्न तहसीलों एवं विकास खण्डों सहित जनपद स्तर पर गोवंश स्वस्थ्य शिविर, संक्रामक बीमारियों का टीकाकरण, पशु पक्षी प्रेम एवं पशु कल्याण हेतु जन जागरूकता अभियान द्वारा आम जनमानस को जागरूक करना, पक्षियों के मित्र वृक्षों जैसे जामुन, नीम, शहतूत, बरगद, पीपल, सेमल आदि का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मौनी अमावस्या के अवसर पर जनपद में संचालित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में पशु सेवा/गो सेवा कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण, प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, गो सेवक आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें