
राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति शंकरपुर की बैठक संपन्न
क्रांति के अमर सेनानायक की आदमकद प्रतिमा का शीघ्र ही होगा अनावरण

जगतपुर, रायबरेली।
राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति शंकरपुर की बैठक समिति के अध्यक्ष हरिचन्द्र बहादुर सिंह एवं समिति के संयोजक प्रोफेसर डॉ आजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों सहित सभी सम्मानित बैठक में मंचासीन रहे। सभी समिति पदाधिकारियों ने राना साहब की कुलदेवी आदि शक्ति जगत जननी मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने मां जगदंबा, राना बेनी माधव सिंह एवं देशभक्ति के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में बोलते हुए संयोजक डॉ आजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिमा अनावरण संबंधी तैयारियों की विस्तृत रूप से सभी ने चर्चा की। समिति अध्यक्ष हरिचन्द्र बहादुर सिंह ने इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी के विचार जाने और अपने विचार साझा किए। शिक्षक नेता अरुण त्रिपाठी, दिलीप द्विवेदी, राम अकबाल बहादुर सिंह सहित सभी ने अपने विचार रखे।
इस मौके पर राजकुमार सिंह, बद्री विशाल, अमरनाथ, धीरज, विजय करन, देवेंद्र, अजीत, शारदा, शिव शंकर, समर बहादुर, बुधेंद्र सिंह, हारून सिद्दीकी, विश्वनाथ, राधेश्याम पाल, शिक्षक नेता अरुण कुमार त्रिपाठी, शिक्षक नेता दिलीप द्विवेदी, राकेश, शिक्षक नेता राम अकबाल बहादुर सिंह सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
Author: Vikas Srivastava










