Search
Close this search box.

पीएम आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य की स्वीकृति एवं प्रथम किश्त जारी करने की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण करें: जिला पंचायत सीईओ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य की स्वीकृति एवं प्रथम किश्त जारी करने की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण करें: जिला पंचायत सीईओ

प्रगतिरत और निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराएं: शिशिर गेमावत
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

हरि शंकर पाराशर

कटनी।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत शेष सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कराते हुए प्राप्त लक्ष्य की स्वीकृति एवं हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी करने की प्रक्रिया अविलंब पूरी करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने बुधवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आवासों की पूर्णता की समीक्षा, आवास एप पर समग्र आई केवाईसी, मनरेगा योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत अपूर्ण कार्यों की समीक्षा विस्तार से की। जिला पंचायत सीईओ ने शीघ्रता पूर्वक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने वाले रोजगार मूलक कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लेबर बजट और श्रमिक नियोजन में वृद्धि लक्ष्य के अनुरूप बेहतर कार्य योजना तैयार कर अर्जित करें। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि कोताही और लापरवाही बरतने वाली ग्राम पंचायतों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों को दिए।

जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने मनरेगा योजना के स्वीकृत निर्माणाधीन, प्रगतिरत, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जनपद पंचायत वार विस्तार से गहन समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनपद पंचायतों के सीईओ और सहायक यांत्रियों से निर्माण कार्यों की निगरानी और निरीक्षण सतत रूप से करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि गत वर्षों के निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात और लंबित पूर्ण कार्यों की सीसी जारी करें।

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने पंचायत प्रकोष्ठ एवं रीडर शाखा के प्रचलित प्रकरणों एवं न्यायालीन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने तत्परता पूर्वक विधि सम्मत कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत से योजनाओं के शाखा प्रभारी, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, सहायक परियोजना अधिकारी मृगेंद्र सिंह,सहायक यंत्री, एपीओ मनरेगा, पीएमएवाय के विकासखंड समन्वयक और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें