Search
Close this search box.

वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेट मुकाबलों ने बटोरी सुर्खियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेट मुकाबलों ने बटोरी सुर्खियां

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जारी वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेट के मुकाबलों ने खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया। छात्र-छात्राओं ने न सिर्फ अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि खेल भावना और टीम वर्क का भी बेहतरीन परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय चढ्ढा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल न केवल जीत और हार का माध्यम है, बल्कि ये जीवन में अनुशासन, समर्पण और संघर्ष की महत्ता को भी सिखाते हैं। मैदान पर किया गया प्रयास न केवल खेल में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी बनता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे खेलों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को निखारें और हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ करें। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल हमारे जीवन में केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन और टीम भावना के विकास के लिए भी आवश्यक है। ये प्रतियोगिताएं छात्रों में नेतृत्व क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनके भीतर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार करती हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपने भीतर छुपी प्रतिभा को पहचानते हैं, बल्कि टीम वर्क और सहयोग की अहमियत भी समझते हैं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

आज के क्रिकेट मुकाबलों में महिला वर्ग में प्रथम स्थान विज्ञान संकाय, द्वितीय स्थान वाणिज्य संकाय तृतीय स्थान कला संकाय नें अर्जित किया जबकि पुरुष वर्ग में कला संकाय नें फाइनल में वाणिज्य संकाय को 23 रन से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर वाणिज्य संकाय तथा तृतीय स्थान पर विज्ञान संकाय नें हासिल किया।

इस आयोजन को महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। आयोजन समिति में डॉ विनय वाजपेई, जी एम मुस्तफा, डॉ. ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सूची सिंह, विनोद लोधी, डॉ. विजय कुमार, आयुष तिवारी, योगेन्द्र सोनी, राजशी शर्मा, डॉ. सुशील मिश्रा और अमित चौधरी का विशेष योगदान रहा। वार्षिक खेल प्रतियोगिता 3 फरवरी 2025 से शुरू होकर 8 फरवरी 2025 तक चलेगी, जिसमें विभिन्न खेलों के और भी रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का संचार लगातार बना रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें